Thursday, April 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडफेरों से पहले नाराज हुई दुल्हन, बरातियों संग गाड़ी लेकर थाने पहुंचा...

फेरों से पहले नाराज हुई दुल्हन, बरातियों संग गाड़ी लेकर थाने पहुंचा दूल्हा, फिर पुलिस ने बनाई बिगड़ी बात

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के गांव पकरिया में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। इस पर दूल्हा और बराती थाने पहुंच गए। उन्होंने दुल्हन पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुल्हन के पिता को बुलाया। थाने में पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लिए।

थाना खमरिया क्षेत्र में गांव कलुआपुर निवासी राधेश्याम अपने पुत्र शिवकुमार की बरात लेकर गांव पकरिया निवासी दुलारे के यहां पहुंचे। बरात का स्वागत सत्कार हुआ। दूल्हा पक्ष के लोग एक लाख रुपये में मंगलसूत्र, पायल, झुमकी, कुंडल आदि जेवर लाए थे। 32 हजार रुपये के कपड़े भी थे। देर रात लगभग 12:00 बजे जेवर व सामान दुल्हन के पास भेजे गए, तब दुल्हन ने कम जेवर आने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • दुल्हन पक्ष के खिलाफ दी तहरीर 
दुल्हन के पिता व अन्य परिजन भी उसका पक्ष लेने लगे। इससे हंगामा शुरू हो गया। देर रात तक रिश्तेदारों और परिवार के लोगों में मान मनौव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। बात नहीं बनने पर शुक्रवार तड़के दूल्हा पक्ष खमरिया थाने पहुंच गया और दुल्हन पक्ष के लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर दे दी। सभी बराती भी थाने आ गए।
तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सुबह ही लड़की के पिता दुलारे को बुला लिया। दुलारे परिवार और अन्य रिश्तेदारों के साथ थाना खमरिया पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में वार्ता हुई। दूल्हा पक्ष ने बाद में और जेवर बनवाकर देने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद बरात फिर पकरिया गांव गई और भावरें समेत अन्य शादी की रस्में कराई गईं। शुक्रवार दोपहर में शादी संपन्न हुई। पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। शिवकुमार अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments