03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीनगर कोतवाली के आरोपी दरोगा ने युवती पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, ये है पूरी कहानी

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: कोतवाली श्रीनगर में तैनात एक एसआई पर यौन शोषण के आरोप प्रकरण में नया मोड़ आ गया है. आरोपी एसआई ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र भेजा है. पत्र में उसने महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. एसआई ने इस साजिश में पुलिस विभाग के कुछ कार्मिकों के शामिल होने का आरोप भी लगाया है.

दरोगा पर यौन शोषण का आरोप

 एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी कोटद्वार को सौंपकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं. कोतवाली श्रीनगर में सेवारत एक एसआई पर रुद्रप्रयाग जिले की एक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी को भेजी थी. एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सदर अनुज कुमार को सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दरोगा ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

आरोपी एसआई ने भी एसएसपी को पत्र भेजा है. भेजे पत्र में बताया कि युवती से किसी प्रकरण की जांच के दौरान बयान को लेकर ही बात हुई. इसके अलावा उसके साथ निजी तौर पर कोई बातचीत नहीं हुई है. एक साल बाद आखिर युवती किसके इशारे पर यौन शोषण के झूठे आरोप लगा रही है. यह पूरा प्रकरण ब्लैकमेलिंग की साजिश है. आरोपी ने मामले में पुलिस विभाग के कुछ कार्मिकों के इसमें शामिल होने का आरोप भी लगाया है. एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी एसआई का एक शिकायती पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने प्रकरण को ब्लैकमेलिंग बताया है. मामले की जांच एएसपी कोटद्वार जया बलूनी को सौंपकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं.

युवती और परिजनों के बयान आज होंगे दर्ज

कोतवाली श्रीनगर में सेवारत एसआई पर यौन शोषण लगाने वाली युवती के बयान आज को दर्ज होंगे. एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती और उसके परिजनों के बयान बृहस्पतिवार को दर्ज किए जाएंगे.

ये है पूरा मामला

दरअसल इस युवती ने पिछले साल अगस्त के महीने में एसएसपी को पत्र भेजकर एक केस दर्ज करवाया था. युवती ने एक दोस्त पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था. इस केस की जांच महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा की जा रही थी. युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद एक पुरुष दरोगा ने फोन करके बताया कि मामले की जांच अब उसे सौंपी गई है. युवती का आरोप है कि दरोगा ने उसे कमरे में बुलाकर समझौता करने का दबाव बनाया था. इसी बीच उस दरोगा ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया. इसके बाद युवती ने सब इंस्पेक्टर पर होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img