Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजमीन के बंटवारे को लेकर बढ़ा तनाव, भाई ने भाई की हत्या...

जमीन के बंटवारे को लेकर बढ़ा तनाव, भाई ने भाई की हत्या की

एफएनएन, गदरपुर : भूमि के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद इतना बढा कि एक भाई ने दूसरे भाई पर गोली चला दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्राम बकानिया निवासी सरवेश्वर और सर्वजीत के बीच काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे सरवेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय पाठक व चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर और क्षेत्राधिकारी विभव सैनी भी मौके पर पहुंचे।

अभी तक तहरीर नहीं मिलने से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है उन्होंने बताया कि अभी किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments