03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रीय युवा संसद में टिहरी की बेटी दिव्या ने किया नाम रोशन, जी-20 सम्मेलन पर दिया व्याख्यान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : थौलधार ब्लॉक के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने राष्ट्रीय युवा संसद में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या ने जी-20 सम्मेलन पर व्याख्यान दिया था। दिव्या का सात फरवरी को ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से युवा संसद के लिए चयन हुआ था।

टिहरी जिले के जुवा पट्टी के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने एक मार्च को दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में पहाड़ी वेशभूषा में तीन मिनट का शानदार व्याख्यान ‘जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भारत की भूमिका पर’ दिया था। उन्होंने एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य पर बेहतर तरीके से प्रस्तुतिकरण दिया।

युवा संसद के लिए नेहरु युवा केंद्र ने तीन चरणों में ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई थी जिसमें पहले ब्लॉक, इसके बाद जिला और फिर प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। दिव्या ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था जिसके बाद दिव्या का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ।

दिव्या ने राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या की कक्षा आठ तक की पढ़ाई ग्रीन हिल पब्लिक स्कूल कांडीखाल टिहरी में हुई। इसके बाद स्नातक तक की शिक्षा श्रीगुरु रामराय देहरादून से हुई। दिव्या के पिता जगत सिंह नेगी एसबीआई से सेवानिवृत्त है और माता सुशीला देवी गृहणी है। वह अपने मूल गांव सुनारगांव में रहते हैं।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img