03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जसपुर में लापता युवक की चाकू से गोदकर हत्या, खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव

एफएनएन, जसपुर : उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के जसपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रविवार शाम से गायब था। सोमवार को युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक कारपेंटर का काम करता था।

वह दिल्ली और नैनीताल में भी काम कर चुका है। युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल जसपुर पीएस दानू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हत्या खेत पर की गई थी और शव मृतक के घर पर मिला है। हत्या किसने की और क्यों की अभी इस संबंध में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। हत्या की वजह और हत्यारोपी की तलाश में टीम जुटी है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img