03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे स्वांला के पास मलबा आने से कई देर रहा बाधित, लोगों को उठानी पड़ी परेशानियां

एफएनएन, चंपावत: लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार हो रही भारी बरसात के चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के समीप मलबा आ गया. जिससे हाईवे पर आवाजाही बाधित रही और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला के पास पहाड़ी से भारी मलबा आ गया. जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रही, यहां पत्थर गिरने से सड़क खुले होने के बावजूद खतरा बना हुआ है. स्वांला के अलावा बेलखेत में भी काफी देर तक हाईवे बंद रहा. इसके अलावा चंपावत जिले की 11 राजमार्ग और ग्रामीण मार्ग अभी भी बंद है. जगह-जगह सड़क बंद होने से लोगों को फजीहत उठानी पड़ रही है. पिछले 24 घंटे से लगातार तेज बारिश को देखते हुए आज भी जिले की स्कूलों को बंद रखा गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह चंपावत से 22 किलोमीटर दूर स्वांला में मलबा आने से आवाजाही 3 घंटे ठप रही. वहीं वाहनों का संचालन बाधित रहने से लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी.जेसीबी मशीन से मलबा हटा सड़क को आवाजाही के लिए खुलवाया गया. मलबा हटाए जाने के बावजूद स्वांला क्षेत्र में पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है. उधर मलबा आने से जिले की 11 अन्य सड़कें भी बंद हैं. बीते 24 घंटे में चंपावत जिले में 55 मिलीमीटर, लोहाघाट में 10.50 मिलीमीटर, पाटी में 10 मिलीमीटर व टनकपुर-बनबसा में 11 मिलीमीटर बारिश हुई.

पढ़ें- उत्तराखंड में कियोस्क एटीएम करेगा स्वास्थ्य की जांच, बताएगा मर्ज और आयुर्वेदिक इलाज, इन 5 जगह होंगे इंस्टाल

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img