Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरामलीला का फायदा उठाकर हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदी, जेल...

रामलीला का फायदा उठाकर हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदी, जेल प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे

एफएनएन,हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल,  हरिद्वार ज़िला कारागार में चल रही रामलीला का फायदा उठाकर दो कैदी फरार हो गए है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। साथ ही जेल प्रशासन पर कैदियों पर कड़ी निगरानी व सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। फिलहाल,हरिद्वार पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ज़िला कारागार में रामलीला चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया जा रहा था। इसके चलते कारागार में एक सीढ़ी लगी हुई थी जहां से दोनों कैदी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो जेल से फरार हुआ एक कैदी वाल्मीकि गैंग का है और हत्या के मामले में सजा काट रहा था। साथ ही दूसरा आरोपी किडनैपिंग के मामले में जेल में था। फिलहाल,इन दोनों के भागने से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें सवाल यह उठ रहा है कि जिले की सबसे सुरक्षित जेल से कैदी कैसे फरार हो जाते है। साथ ही  इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए।

वहीं इस मामले में जिलाधिकारी हरिद्वार ने पुष्टि करते हुए कहा कि जेल प्रशासन की इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इसमें कैदी पंकज निवासी रुड़की और रामकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश शामिल है। इसमें आरोपी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था, जबकि अपराधी रामकुमार विचाराधीन कैदी है। इसके अतिरिक्त पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- चेन्नई के पास ट्रेन हादसा,  मालगाड़ी से टकराई बागमती एक्सप्रेस, पटरी से उतरे 13 डब्बे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments