Tag: traffic Jam

फतेहगंज पश्चिमी में शाही रोड पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाया

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। बरातघर की दीवार पर लगे तार में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से खफा मृतक के परिजनों ने शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव को बरातघर के सामने शाही मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया है।

लालकुआं-हल्दूचौड़ के बीच हाईवे पर आ धमके दर्जन भर जंगली हाथी, हड़कम्प, ट्रैफिक जाम

एफएनएन ब्यूरो, लालकुआं-नैनीताल (उत्तराखंड)। रविवार देर रात लालकुआं-हल्दूचौड़ के बीच वन विकास निगम के डिपो संख्या 5 के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक एक दर्जन हाथियों का झुंडआ धमका। इतने सारे जंगली हाथियों के आ जाने से हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया और वाहन चालकों, यात्रियों में जबर्दस्त हड़कंप मच गया।