Tag: Tehsil Sadar Campus

बरेली तहसील सदर परिसर में यू ट्यूबर को घेरकर कातिलाना हमला, आरोपी फरार

रविन्द्र सिंह पिछले काफी समय से एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से पत्रकारिता कर रहे हैं। रविन्द्र सिंह ने बताया कि हमलावर पहले से ही किसी बात को लेकर उनसे नाराज चल रहे थे। एक हमलावर ने फोन कर उनसे लोकेशन पूछी। रविन्द्र ने कचहरी में होने की बात बताई। इस पर आरोपी वहां आ धमके और गालियां कहते हुए लात-घूसों, डंडे से खूब पीटा। साथ ही सपा और भाजपा नेताओं का नाम लेकर जान से मार डालने की धमकी भी दी।