एस एंड सी कर्मचारी यूनियन के श्रमिक नेताओं ने रबड़ फैक्ट्री के विस्थापित श्रमिकों को तत्काल अंतरिम राहत देने के लिए हाईवे के लिए अधिग्रहीत की गई रबड़ फैक्ट्री की भूमि की राजकीय कोषागार में जमा राशि से बकाया देयों का भुगतान कराने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में 19 जुलाई 24 को एस एंड सी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक मिश्रा की पहल पर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग में तय ऐजेंडे पर अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर गहरी चिंता और असंतोष भी व्यक्त किया गया है।