एफएनएन ब्यूरो,रामपुर-उप्र। एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए संपर्क में आए हरियाणा के एक युवक ने रामपुर की एक युवती को शादी का झांसा देते हुए तीन अन्य साथियों की मदद से फ्लाइट के टिकट भेजकर विशाखापट्टनम (विजाग) बुलवा लिया और होटल में ठहराकर कई दिन तक यौन संबंध बनाता रहा। जनसुनवाई में आई शिकायत पर रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र के आदेश पर कोतवाली बिलासपुर पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।