Tag: notorious robber

मामी फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा कुख्यात ददुआ और आईपीएस अफसर अमिताभ यश का ‘घमासान’

एफएनएन इंटरटेनमेंट डेस्क,मुम्बई। उत्तर प्रदेश के बहराइच में इन दिनों दंगे को नियंत्रित करने के लिए खास तौर पर तैनात आईपीएस अफसर अमिताभ यश का यश बॉलीवुड में भी चमकता रहा है। अमिताभ ने ही बुंदेलखंड में आतंक का पर्याय रहे ददुआ और उसके गिरोह का सफाया किया था। ददुआ और अमिताभ यश के बीच हुए ‘घमासान’ पर जियो स्टूडियो ने इसी नाम से एक फिल्म बनाई है और इस फिल्म का प्रीमियर इसी हफ्ते मामी फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है।