Tag: Kavya Paath Pratiyogita

हिंदी पखवाड़े के तहत साहित्यिक संस्था ‘शब्दांगन’ की काव्यपाठ प्रतियोगिता, दुर्वेश कुमारी चुनी गईं विजेता

एफएनएन ब्यूरो,बरेली। साहित्यिक संस्था 'शब्दांगन' के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुभाष नगर में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत काव्यपाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छह कवयित्री छात्राओं ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ काव्य प्रस्तुति देने पर दुर्गेश कुमारी को विजेता चुना गया। रिया गुप्ता की काव्य प्रस्तुति भी सराहनीय रही और उन्हें उप विजेता चुना गया।