Tag: Inspected

मंत्री एके शर्मा ने महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने को किया प्रयागराज का व्यापक भ्रमण, बैठकों में अफसरों को दीं हिदायतें

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि महाकुंभ को दिव्य, भव्य और अलौकिक बनाने के लिए 15 हज़ार करोड रुपये से अधिक के कार्य कराए गए हैं। सात हज़ार करोड़ रुपये के कार्य राज्य सरकार द्वारा और 08 हज़ार करोड रुपए के कार्य केंद्र सरकार द्वारा कराए गए हैं। इनमें रेलवे, एयरपोर्ट, सड़कों का चौड़ीकरण, पक्के घाटों, नाले/नालियों और भव्य स्वागत द्वारों का निर्माण समेत ढेर सारे कार्य हुए हैं। कई रेलवे क्रासिंग की जगह फ्लाईओवर बनवाए गए हैं।