"तीन बच्चों की जिस मां का पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ हो, वह किसी दूसरे युवक के साथ शादी के झांसे में कैसे आ सकती है? और कोई बगैर उसकी मर्जी के तीन साल तक जबरन संबंध बनाकर कैसे रख सकता है?-फास्ट ट्रैक कोर्ट फर्स्ट के विद्वान न्यायाधीश ने यह सवाल उठाते हूए दुष्कर्म के अभियुक्त को बेकसूर ठहराते हुए बरी कर दिया है।
एफएनएन, नई दिल्ली। सिविल सेवा की कोचिंग कराने वाले प्रमुख संस्थान शंकर आईएएस एकेडमी पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अकादमी पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के संबंध में भ्रामक विज्ञापन देने का आरोप है।