Tag: Ek Ummeed

बरेली में गरीब लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने का हौसला दिला रही है “एक उम्मीद” !

श्रीमती संतोष कुमारी अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा "एक उम्मीद" स्वयंसेवी संस्था की स्थापना वर्ष 2017 में की गई थी। वर्तमान अध्यक्ष अमिता अग्रवाल 40 अन्य समाजसेवी महिलाओ की कार्यकारिणी के साथ "एक उम्मीद" संस्था को चला रही हैं। अध्यक्ष अमिता अग्रवाल बताती हैं, " 'एक उम्मीद' संस्था के राजेंद्रनगर स्थित केंद्र पर गरीब-जरूरतमंद लड़कियों-महिलाओ को मेंहदी सज्जा , सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटीशियन, रंगोली सज्जा और कई अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज कराए जाते हैं। सफल प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन और ब्यूटीशियन सेंटर के लिए जरूरी सामान भी दिया जाता है। इसके अलावा, "एक उम्मीद" संस्था दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित चिकित्सा शिविर भी आयोजित कराती रही है।"