Tag: distributing

प्रशासन की नाक तले सीबीगंज में वर्षों से चल रहा फर्जी डिग्रियां बांटकर करोड़ों की ठगी का ‘खेल’

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शहर से सटे सीबीगंज स्थित खुसरो मैमोरियल पीजी कॉलेज प्रबंधन फर्जीबाड़ा कर सत्र 2019-2020 से ही लगातार बिना मान्यता वाले फर्जी बी फार्मा, डी फार्मा और पैरामेडिकल कोर्सेज में एडमिशन देकर छात्रों से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है। शासन के निर्देश पर जांच कर रहे राजकीय पॉलीटेकनीक के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बड़े फर्जीबाड़े की पुष्टि होने पर कॉलेज के एमडी/भाजपा नेता शेर अली जाफरी, प्रिंसिपल विश्वनाथ शर्मा और करीबी विजय शर्मा पर सीबीगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। यह जाफरी पर दूसरी रिपोर्ट है। फर्जीबाड़े में पर्थम दृष्ट्या कम से कम 3.70 करोड़ रुपये की ठगी का दावा किया गया है।