एक मालगाड़ी पहले से ही ट्रैक पर खड़ी थी। तभी रेल संचालन तंत्र की असावधानी की वजह से दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई और सीधे खड़ी मालगाड़ी के इंजन से जाकर टकरा गई। आमने-सामने की इस भिड़ंत में दोनों मालगाड़ियों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही दोनों के पायलट (चालक) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एफएनएन, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार देर रात्रि पटाखों के जखीरे में अचानक भयंकर विस्फोट होने से बालैनी थाने का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।