महायोजना-2021 के मुताबिक 170 में से ज्यादातर अनियोजित कॉलोनियां पीलीभीत रोड, नवादा, शेरपुर, शाहजहांपुर रोड, डेलापीर लिंक रोड, बदायूं रोड, छावनी जैसे इलाकों में विकसित हुईं। महायोजना-2031 के सर्वे के मुताबिक अब बदायूं रोड पर लाल फाटक व सुभाषनगर के आगे, बीसलपुर रोड, मिनी बाइपास, बड़ा बाइपास, फतेहगंज पश्चिमी, पीलीभीत रोड पर तेजी से अनियोजित विकास हुआ। इन कॉलोनियों में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लॉटिंग और भवनों के निर्माण को नहीं रोका जा सका।