कॉलेज के प्रबंधक ने बताया कि थाना बारादरी पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, लिहाजा उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में कक्षाध्यापक ममता त्रिपाठी के विरुद्ध फीस की रकम गबन कर लेने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।