Tag: but case of Chinmay Krishna Daas

लगातार मिल रहीं मौत की धमकियां लेकिन न्याय हित में जरूर लड़ूंगा चिन्मय दास का केस

बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय के वकील रविंद्र घोष ने बताया, मुझे पता है कि मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा सकते हैं, लेकिन इससे मैं नहीं रुकूंगा। मैंने जीवन भर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। मैंने मुसलमानों के लिए भी मुकदमे लड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने में मदद की है। एक दिन मौत आएगी, लेकिन मैं लड़ाई जारी रखूंगा।