Tag: ₹867 Crore

अब भारत में ही बनेंगी हाई स्पीड बुलेट ट्रेनें, भारत अर्थ मूवर्स को मिला ऑर्डर

एफएनएन ब्यूरो, चेन्नई-तमिलनाडु। भारत सरकार ने जापान पर निर्भर रहने के बजाय अब देश में ही स्वदेशी तकनीक से हाईस्पीड बुलेन ट्रेन की डिजाइनिंग, निर्माण और संचालन का निर्णय लिया है। सरकारी स्वामित्व वाली भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को दो हाई-स्पीड बुलेट ट्रेनों की डिजाइनिंग, निर्माण और संचालन के वास्ते 867 करोड़ रुपये का ठेका भी दे दिया है। इस हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 250 से 280 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।