एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कस्बे में मंगलवार सायं भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान राधा- कृष्ण एवं अन्य देवी-देवताओं की सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
ठाकुरद्वारा मंदिर से निकली भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर पालकी भी सबके आकर्षण का केंद्र रही। पालकी के सारथी थे कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी विनोद अग्रवाल।