एफएनएन ब्यूरो, बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में बरेली में 30वां रुहेलखंड महोत्सव आयोजित किया गया। प्रसिद्ध रंगकर्मी स्वर्गीय जेसी पालीवाल द्वारा शुरू कराए गए रुहेलखंड महोत्सव में इस बार बरेली के 26 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।