Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्ली'तारक मेहता' फेम जेनिफर मिस्त्री ने लगाया असित मोदी पर एक और...

‘तारक मेहता’ फेम जेनिफर मिस्त्री ने लगाया असित मोदी पर एक और आरोप, धरना करने की दी धमकी

एफएनएन, दिल्ली :  तारक मेहता का उल्टा चश्मा  में मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री कुछ समय से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने पिछले साल TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था। अब वह यह केस जीत भी चुकी हैं, लेकिन प्रोड्यूसर के साथ उनकी लड़ाई अभी तक खत्म नहीं हुई है।

जेनिफर मिस्त्री ने कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि भले ही कोर्ट में उन्हें जीत मिली और असित मोदी पर लाखों का जुर्माना लगा है, इसके बावजूद वह खुश नहीं हैं। उनका दावा था कि असित मोदी ने सुनवाई के 40 दिन बाद भी उन्हें जुर्माना और सैलरी नहीं दी है। अब जेनिफर ने प्रोड्यूसर को धमकी दी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
असित मोदी पर भड़कीं जेनिफर

कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भी जेनिफर मिस्त्री खुश नहीं हैं। हाल ही में, उन्होंने TMKOC के निर्माता पर एक और आरोप लगा दिया है। वह शनिवार को मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन गईं। अभिनेत्री ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि TMKOC के मेकर्स कह रहे हैं कि उन्होंने असित मोदी के खिलाफ कोई केस नहीं जीता है।

जेनिफर ने कहा, “नीला फिल्म प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर्स कह रहे हैं कि मैंने कोई केस नहीं जीता है। वो बोल रहे हैं कि मैं कोई फालतू महिला के किसी ग्रुप के पास गई और वहां पर ऐसा बोल दिया गया। तो मेरा यह कहना है कि फालतू से महिला के पास आपके प्रोड्यूसर इतने इम्पोर्टेंट, इतने बड़े प्रोड्यूसर, दो बार सुनवाई के लिए सब काम छोड़कर चले गए। कमाल है।”

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

जेनिफर ने दिया अल्टीमेटम

जेनिफर मिस्त्री का कहना है कि उन्होंने मेकर्स के खिलाफ फिर से थाने में केस दर्ज कराया है। अगर एक्शन नहीं होता है तो वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगी। जेनिफर ने कहा, “मैंने उनको अल्टीमेटम दिया कि अगर आपने ये चार्जशीट का काम जल्दी नहीं किया तो मुझे भी नहीं पता मैं क्या करूंगी। हो सकता है यहां पर जब द्रौपदी मुर्मू जी आ रही हैं तो मैं धरना लेकर बैठ जाऊं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments