Thursday, April 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडKhatima में संदिग्ध ट्रक से हड़कंप, गौवंशीय चर्बी तस्करी का शक

Khatima में संदिग्ध ट्रक से हड़कंप, गौवंशीय चर्बी तस्करी का शक

एफएनएन, खटीमा : ऊधम सिंह नगर जिले में संदिग्ध चर्बी से भरे कैंटर ट्रक को लेकर बड़ा बवाल हुआ है. टोल प्लाजा के पास विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तस्करी की आशंका में एक कैंटर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

खटीमा में वीएचपी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध कैंटर रोका: दावा है कि ट्रक में टीन के कनस्तरों में भारी मात्रा में गौवंशीय पशुओं की चर्बी भरी हुई थी, जिसे सितारगंज की ओर ले जाया जा रहा था. फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है. इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Smuggling of Bovine Fat Khatimaकैंटर ट्रक में गौवंशीय पशुओं की चर्बी होने का शक: ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा टोल प्लाजा के पास विश्व हिंदू परिषद का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खटीमा से सितारगंज की ओर जा रहे संदिग्ध चर्बी से लदे कैंटर ट्रक को पकड़ कर पुलिस के सपुर्द किया. टोल प्लाजा के पास पकड़े गए कैंटर में टीन के कनस्तर में भरी गई संदिग्ध चर्बी को गौ वंशीय पशुओं की चर्बी होने का भी आरोप लगाया.

चालक को भी पुलिस के हवाले किया: इस मौके पर कैंटर चला रहे चालक को भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा खटीमा पुलिस के सपुर्द किया किया गया. वहीं खटीमा पुलिस ने केंटर को कब्जे में ले चालक से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई और जांच शुरू कर दी. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष क्षितिज अरोड़ा ने बताया कि-

Smuggling of Bovine Fat Khatimaहमारे साथ कार्यकर्ताओं ने खटीमा के इस्लामनगर गौटिया खानका से गौ वंशीय पशु की चर्बी को गला कर टीन के कनस्तर में भर कर दिल्ली नंबर की कैंटर से तस्करी की जा रही थी, को पकड़ा गया. चालक के साथ खटीमा सितारगंज रोड टोल प्लाजा के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा इसे पकड़ा गया है. इस गाड़ी की सूचना हमें दस फरवरी को मिल गई थी. बुधवार को सटीक सूचना पर ये वाहन हमारे हत्थे चढ़ा है. वाहन को खटीमा कोतवाली पुलिस के सपुर्द किया गया है.-क्षितिज अरोड़ा, प्रखंड अध्यक्ष, वीएचपी, बजरंग दल खटीमा-

पुलिस जांच में जुटी: कैंटर ट्रक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 17 से 18 कुंतल संदिग्ध चर्बी होने की बात कही. खटीमा पुलिस ने संदिग्ध चर्बी से भरे कैंटर ट्रक को बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया है. इस पूरे मामले की जांच में पुलिस टीम जुट गई है.

Smuggling of Bovine Fat Khatima

खटीमा कोतवाली के बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल ने जानकारी देते हुए बताया कि-पुलिस द्वारा कैंटर को सीज कर दिया गया है. वहीं वाहन में टीन के कनस्तर में भरी संदिग्ध चर्बी के तीन सैंपल ले जांच हेतु लैब को भेज दिए हैं. चालक से उक्त प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है. -जीवन सिंह चुफाल, चौकी इंचार्ज-

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments