एफएनएन, फरीदाबाद: फरीदाबाद की नीमका जेल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक संदिग्ध आतंकी की उसके साथी बंदी ने नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी। यह घटना देर रात लगभग 2 बजे जेल में घटित हुई।
हरियाणा की फरीदाबाद जेल में संदिग्ध आतंकी की हत्या का मामला सामने आया है। नीमका जेल में नुकीले हथियार से वार कर अब्दुल रहमान की हत्या की गई है। मध्य रात लगभग दो बजे साथी बंदी अरुण चौधरी ने हमला कर अब्दुल रहमान की हत्या की।
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की नीमका जेल में नुकीले हथियार से वार कर अब्दुल रहमान की हत्या की। संदिग्ध अब्दुल रहमान राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश में शामिल था। इस हत्या को अंजाम देने का आरोप अरुण चौधरी नाम के साथी बंदी पर लगा है।






