03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Haldwani: रेलवे भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई स्थगित, 9 दिसंबर नई तारीख

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज (मंगलवार) सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। इस बेहद संवेदनशील मामले को लेकर सुबह से ही हल्द्वानी शहर में लोगों की निगाहें कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी थीं। हजारों प्रभावित परिवार पूरे दिन फैसले की प्रतीक्षा में रहे। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर रहे तथा कई इलाकों में ट्रैफिक प्लान में बदलाव भी किया गया।

रेलवे का दावा है कि हल्द्वानी में करीब 29 एकड़ रेलवे भूमि पर अवैध अतिक्रमण हुआ है, जहां लगभग 4365 परिवार निवास कर रहे हैं। लंबे समय से चल रहे इस विवाद के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला अहम माना जा रहा है।

कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, मिली नई तारीख
मंगलवार को केस नंबर 24 में सुनवाई निर्धारित थी। पहले यह सुनवाई दोपहर बाद होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों और समयाभाव के चलते सुनवाई नहीं हो पाई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 9 दिसंबर तय कर दी है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img