03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मालकिन से बदला लेने का ऐसा तरीका, नौकरानी ने एफ़बी पर अश्लील फोटो संग डाला मोबाइल नंबर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : ग्रेटर कैलाश के एक मकान में काम करने वाली नौकरानी जब चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई तो मालकिन ने उसे डांट-फटकार कर छोड़ दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, क्योंकि उन्हें लगा कि इससे नौकरानी की बेइज्जती होगी और वह ज्यादा परेशानी में फंस जाएगी, लेकिन नौकरानी ने डांट-फटकार का बदला लेने के लिए अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर साजिश रच डाली। उसने फेसबुक पर एक फर्जी आईडी के जरिए प्रिया रॉय नाम से एक अकाउंट बनाया और उस पर पेड सेक्स लिखकर अपनी मालकिन और उनकी मां का मोबाइल नंबर डाल दिया, साथ ही कुछ महिलाओं के अश्लील फोटो भी पोस्ट कर दिए। इसके बाद मालकिन और उनकी बुजुर्ग मां को सैकड़ों लोगों के फोन आने लगे और दोनों महिलाएं मानसिक तौर पर परेशान हो गईं। मालकिन की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाने में 16 सितंबर को केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के बाद चिराग दिल्ली के रहने वाले आरोपी सूरज उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने जो किया वह गर्लफ्रेंड के कहने पर किया था।इस मामले में आरोपी नौकरानी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img