03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज का विरोध करने धरने पर बैठे छात्र-छात्रा

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्र-छात्रा शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे। शुक्रवार को कॉलेज में हुए लाठीचार्ज के विरोध में सीओ सिटी को हटाने की मांग को लेकर यह छात्र धरने पर बैठे हैं।

  • आठ घंटे तक कॉलेज परिसर में अराजकता का माहौल

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश से वंचित सभी छात्रों को दाखिले दिए जाने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को बवाल हो गया था। आठ घंटे तक कॉलेज परिसर में अराजकता का माहौल रहा। गुस्साए छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया जबरन बंद करवाने के साथ ही कॉलेज के दफ्तर और कक्षाएं बंद करवा दीं, परीक्षा विभाग में तोड़फोड़ की।

  • कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए थे छात्र

दो छात्र डीजल लेकर कॉलेज की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गए थे और आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई। एक छात्र की जहर खाने की धमकी से बवाल बढ़ गया था। प्राचार्य कक्ष के सामने बवाल कर रहे छात्रों को पुलिस ने लाठियां बरसाकर खदेड़ा तो वे कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए थे।

  • नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था

छात्रों ने सीओ की गाड़ी को कॉलेज में अंदर आने से रोक दिया। इस पर पुलिस को फिर छात्रनेताओं पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। छात्रों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस की लाठियों से एक दर्जन से अधिक छात्र चोटिल हो गए। एक छात्र गौरव सम्मल को उसके साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य को कक्ष में ही बंधक बना दिया और तीन घंटे बाद शाम पांच बजे मुक्त किया।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img