03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

10 व 11 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी- शैलजा कुमारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी का होमवर्क देखेंगी। 10 व 11 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों व विधायकों, जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 10 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के विधायकों, पूर्व मंत्री व विधायक व 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी। 11 फरवरी को जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसी दिन पांचों लोकसभा क्षेत्रों के समन्वयक और 2019 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी।

ये भी पढ़ें…यूकेएसएसएससी अप्रैल से शुरू करेगा द्विस्तरीय परीक्षा पैटर्न! जल्द ही सरकार दे सकती है हरी झंडी

इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के घटक संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लेंगी। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चुनाव रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान के साथ ही पार्टी के लिए चंदा देने की समीक्षा की जाएगी।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img