03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रप्रयाग से शुरू हुई प्रदेश कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने किया शुभारंभ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से यात्रा का शुभारंभ किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को प्रभारी व प्रदीप थपलियाल को जनपद का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

9 व 10 अगस्त रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र व 13 व 14 अगस्त को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पदयात्रा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्रता आंदोलन की याद ताजा करेंगे। 15 अगस्त यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थल ककोड़ाखाल में होगा।

उधर, टिहरी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 9 अगस्त को प्रतापनगर से देवप्रयाग संगम तक पदयात्रा निकाली गई। 10 को चमियाला बाजार से घनसाली और संगम विहार चौरास से कीर्तिनगर होते हुए मलेथा, 12 को नई टिहरी सुमन पार्क से चंबा गबर सिंह चौक, 13 को सत्यों बाजार से पुजार गांव और गजा से नरेंद्रनगर, 14 अगस्त को धनोल्टी से थत्यूड़ और ढालवाला से मुनिकीरेती तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, मान सिंह रौतेला, मुशर्रफ अली, ज्योति प्रसाद भट्ट मौजूद थे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img