03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्य, स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

  •  खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण

एफएनएन, हल्द्वानी : मंगलवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य हल्द्वानी पहुंची जहां उन्होंने हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्याे और अधिकारियों से निर्माण कार्याे की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।

खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्याे को तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा करें साथ ही निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वही क्रिकेट स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्टेडियम में 80 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुकें हैं और शेष कार्य प्रगति पर हैं! उसके लिए फंडिंग की आवश्यकता है जिसके लिए डिमांड भेजी है, जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का हैंड वर्क पूर्ण हो जाएगा।

साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्य ने स्टेडियम के समीप प्रस्तावित खेल यूनिवर्सिटी की भूमि का भी निरीक्षण किया, इस दौरान यूनिवर्सिटी के निर्माण में आ रही संबंधित दिक्कतों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

खेल मंत्री आर्य ने कहा कि प्रदेश में हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय बनाया जाना है जिसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास ही जमीन की तलाश की गई है। इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य मे आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के बन जाने से आगामी समय मे हमारे राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियो को अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, सहायक निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्धकी, उप क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद के साथ ही अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img