03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सूदखोर की धमकी से परेशान युवक ने खुद को गोली मारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर  : सूदखोर का पैसा न दे पाने पर धमकी से परेशान एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस मामले में पीडित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा गया है कि गुरमीत सिंह निवासी बराड़ कालोनी द्वारा कालोनी के ही मोहब्बत सिंह से 15 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसमे से कुछ रकम गुरमीत द्वारा चेक के माध्यम से वापस कर दी है। अभी कुछ पैसे बाकी है लेकिन मोहब्बत सिंह उससे ब्याज सहित पूरी रकम लेने को बोलता है। हर समय डराता है कि अब तक तुम्हारे कोई पैसे नहीं आये है। जिसके लेकर वह दिन उसे डराता धमकाता रहता है। विगत 15 दिन पहले मोहब्बत सिंह व उसकी पत्नी हरजिन्दर कौर उसके घर पर आयें ओर उसकी जमीन पर कब्जा करने की धमकी देने लगे। ऐसे में वह मानसिक तनाव में आ गया। गुरुवार को सूदखोर द्वारा मोहब्बत सिंह का फोन आया और उसे धमकी दी। आज शाम को मुझे पैसे नही मिलें तो तुम्हारा जीना हराम का दूंगा व तुम्हें व तुम्हारे परिवार को इस शहर में नहीं रहने दूंगा। ऐसे में तनाव के चलते उसने अपनी लाइसेन्स पिस्टल से सीने में गोली मार ली। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गये। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस मामले में सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पीडि़त के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img