Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबेटे ने कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग मां की कर दी हत्या, 24 घंटे...

बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग मां की कर दी हत्या, 24 घंटे घर में पड़ा रहा शव

एफएनएन, अल्मोड़ा: जिले के भिकियासैंण के नैलवालपाली के तोक कनगढ़ी में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद 24 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा। उसके बाद अंत्येष्टि की गुपचुप तैयारी चल रही थी, तभी राजस्व टीम पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भिकियासैंण तहसील के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र नैलवालपाली के कनगढ़ी तोक निवासी 71 वर्षीय गाऊली देवी पत्नी मूसी राम बुधवार सुबह अलग मकान में रह रहे अपने बड़े बेटे आनंद राम को कुछ सामान देने गई थीं। वहां किसी बात को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई। इस पर आनंद राम गुस्सा उठा। उसने कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से गाऊली देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद लगभग 24 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा।

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मुखबिर ने सूचना दी तो कानूनगो हरिकिशन और राजस्व उपनिरीक्षक महेश प्रसाद टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां अंत्येष्टि की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने जांच के बाद शव कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया। साथ ही हत्यारोपी आनंद राम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

हत्या की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी आनंद राम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments