03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीराम के झंडे के साथ कर दिया कुछ ऐसा, जो बर्दाश्त से बाहर था, पुलिस ने तुंरत कर लिया गिरफ्तार

एफएनएन, विकासनगर : इन दिनों पूरा देश प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन है। ऐसे में सभी शरारती तत्वों पर पुलिस की खास नजर है। उत्तराखंड में भी सोशल मीडिया से लेकर सभी पर पुलिस नजर बनाए हुए थी। इसी बीच यहां से श्रीराम ध्वज के साथ अमर्यादित कृत्य करने का मामला सामने आया है।

कुंजाग्रांट में तीन मुस्लिम युवकों ने श्रीराम ध्वज को उतारकर उसके साथ अमर्यादित कृत्य किया। इससे आक्रोशित हिंदू संगठनों के सदस्यों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को अयोध्या में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विकासनगर के कुंजाग्रांट में क्षेत्रवासियों ने शोभायात्रा का आयोजन किया था। इसी क्रम में एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम स्थल पर श्रीराम लिखे भगवा ध्वज भी लगाए गए थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

झंडे के साथ अमर्यादित कृत्य

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुंजाग्रांट में ही रहने वाले फिरोज, शावत और शोएब ने इन झंडों को उतारकर अमर्यादित कृत्य किया। हिंदू संगठनों को यह पता चला तो माहौल गर्मा गया। घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों के सदस्यों ने हंगामा कर दिया। साथ ही कुंजाग्रांट निवासी रोहित कुमार ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने दिए थे तत्काल गिरफ्तारी

कुल्हाल चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इस पर एसएसपी अजय सिंह ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, सीओ भाष्कर लाल शाह और कोतवाल राजेश शाह मौके पर पहुंच गए।

रात में पुलिस ने दी दबिश

कुल्हाल चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रातभर क्षेत्र में दबिश दी और मंगलवार सुबह तीनों आरोपितों को शिव मंदिर वाली गली से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल का कहना है कि आरोपितों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस ने उत्तराखंड में गठित की चुनाव समिति, करन माहरा को दी गई कमान

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img