03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अंदर शपथ ग्रहण, बाहर लगे भाजपा नेता मुर्दाबाद के नारे

किसानों ने रुद्रपुर मंडी समिति अध्यक्ष केके दास की फ्लेक्सी फाड़ी, भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए, प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर : मंडी समिति रुद्रपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष केके दास के शपथ ग्रहण समारोह में किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंडी समिति गेट पर लगी केके दास की फ्लेक्सी को तेल डालने के बाद फाड़ डाला और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) जिलाध्यक्ष साहब सिंह का कहना था कि अभी लखीमपुर में वाहनों तले कुचले गए किसानों की अंतिम अरदास भी नहीं हुई है और भाजपा के लोग जश्न मनाने में लगे हैं। उन्होंने इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि जो लोग उन्हें कांग्रेस और आप का एजेंट बताते हैं, वे यह समझ लें कि अगर तीनों काले कानून इन दोनों सरकारों के कार्यकाल में भी न हटे तो उनका भी विरोध किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया। इस दौरान मंडी में घुसते वक्त विधायक राजकुमार ठुकराल, जिला अध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह समेत कई भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए गए और विरोध में नारे भी लगाए गए।

केके दास ने ली मंडी समिति अध्यक्ष पद की शपथ

रुद्रपुर : बंगाली समुदाय से जुड़े पुराने भाजपाई केके दास ने मंडी समिति रुद्रपुर के अध्यक्ष पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि केके दास को मंडी समिति का अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। इस दौरान शहर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, विकास शर्मा, तरुण दत्ता आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img