03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, SSP श्वेता चौबे सहित ये नाम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कनस्टेब लक्ष्मण सिंह का नाम इसमें शामिल है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
बता दें कि उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच अपने पति व पत्नी के साथ 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों के सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है।

उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आमंत्रित किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादन संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

देहरादून में परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन

वहीं गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने बुधवार को ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा। यहां पर कोई वाहन, रेहड़ी व ठेलियां नहीं चलेंगी। इसके साथ ही ग्राउंड के आसपास के खाली मैदानों को वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार का कर्मचारियों और किसानों को तोहफा, बढ़ गए गन्ने के दाम

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img