03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उड़ान योजना के तहत प्रदेश में बनेंगे छह नए हेलीपैड…पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जगहों का हुआ चुनाव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  पर्यटन एवं तीर्थाटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण देवभूमि की वादियों की हवाई सैर अब आसान और सुलभ होगी। सैलानियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से सरकार लगातार हेली सेवाओं को विस्तार दे रही है।

इस कड़ी में प्रदेश सरकार उड़ान योजना के तहत हेली सेवा शुरू करने के लिए छह नए हेलीपैड बनाने जा रही है। ये हेलीपैड बागेश्वर, लैंसडौन, मुनस्यारी, चंपावत, पिथौरागढ़ व अगस्त्यमुनि में बनाए जाएंगे। इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है।

उत्तराखंड में नैसर्गिक सौंदर्य की कोई कमी नहीं है। कहीं ऊंचे-ऊंचे पर्वत तो कहीं मखमली बुग्याल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

यहां सुदूरवर्ती पर्वतों के बीच बनी प्राकृतिक झीलें पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होने के साथ ही पौराणिक महत्व की भी हैं। इसके अलावा तमाम ऐसे क्षेत्र हैं, जो विश्व पर्यटन के नक्शे में अपना स्थान बना रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अभी यहां हो रहा हेली सेवाओं का संचालन

प्रदेश में उड़ान योजना के तहत देहरादून से चिन्यालीसौड़, देहरादून से गौचर, देहरादून से टिहरी, देहरादून से श्रीनगर, देहरादून से अल्मोड़ा व हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

तीर्थाटन को देहरादून से केदारनाथ व चमोली जिले के विभिन्न स्थानों से केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में 51 स्थानों पर हेलीपैड बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: छात्रों के बस्ते का बोझ होगा कम, बोले शिक्षा मंत्री- नए सत्र से लागू होगी नई व्यवस्था

भूमि का हुआ चुनाव

अब प्रदेश सरकार छह अन्य स्थानों पर हेलीपैड बनाकर यहां से हेली सेवाओं का संचालन शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। मकसद यह कि इन क्षेत्रों में नियमित हेली सेवाओं का संचालन किया जा सके।

पहले एक हेलीपैड त्रियुगीनारायण में बनाने की तैयारी थी लेकिन यहां जगह न मिलने के कारण अब अगस्त्यमुनि में हेलीपैड बनाया जा रहा है। प्रदेश में हेली सेवाओं को विस्तार दिया जा रहा है। इस कड़ी में छह स्थानों पर नए हेलीपैड बनाने की तैयारी है। इसके लिए भूमि चिह्नित हो चुकी हैं।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img