Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसितारगंज : सड़क पार कर रहे तेंदुए को वाहन ने मारी टक्‍कर,...

सितारगंज : सड़क पार कर रहे तेंदुए को वाहन ने मारी टक्‍कर, दर्दनाक मौत

एफएनएन, सितारगंज : सिडकुल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत तेंदुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित बताए गए हैं।

सोमवार की देर शाम सिडकुल रोड के बमनपुरी मार्ग में राहगीरों ने बिल्ली प्रजाति के जानवर का शव पड़े होने की सूचना बमनपुरी वन चौकी में तैनात भावेश पांडे को दी। सूचना पर भावेश पांडे, बाबूराम घटनास्थल की तरफ पहुंचे जहां सड़क में बिल्ली प्रजाति की तरह दिखने वाला जीव मृत अवस्था में पड़ा था।

जंगली जीव के नाक और मुंह से खून बह रहा था। विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मृत जीव की पहचान तेंदुए के रूप में की। आशंका जताई कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए की आयु लगभग एक वर्ष की है। जिसकी लंबाई करीब डेढ़ मीटर आंकी गई है। बाराकोली रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि तेंदुए के शरीर के नाखून, मूंछ, पंच सभी अंग सुरक्षित हैं। संभवत अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments