03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जोशीमठ में बनवाएंगे 50 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल

Spread the love
  • महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे 25 बेड, जमीन मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

एफएनएन,चमोली: स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जूझ रहे सीमांत क्षेत्र जोशीमठ को जल्द ही एक नया अत्याधुनिक अस्पताल मिल सकता है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज यहां पर 50 बेड का अस्पताल खोलेंगे। इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया जा चुका है।

शंकराचार्य के प्रतिनिधि/शिष्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि गुरुजी की सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल खोलने की इच्छा है। यहां 50 बेड के अस्पताल को स्थापित करने की योजना है, जिसमें 25 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। उन्होंने बताया कि जितनी जल्दी जमीन मिल जाएगी, उतनी ही जल्दी काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करेंगे। यदि सरकार की तरफ से जमीन समय पर नहीं मिल पाएगी तो वह जमीन खरीदेंगे और फिर अस्पताल निर्माण शुरू कर देंगे। इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

बताते चलें कि शहर जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं। महिला और बाल रोग विशेषज्ञों के नहीं होने पर कई गंभीर मरीजों को अक्सर  अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसे में लोगों के पास शहर जाकर इलाज कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है। यदि क्षेत्र में यह अस्पताल बन जाता है तो लोगों को यहीं पर पर्याप्त इलाज मिल सकता है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img