03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नववर्ष पर पूर्णागिरि धाम मेले मेंं कोरोना गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन कराने के आदेश

Spread the love
  • एसडीएम ने ली मंदिर समिति और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक, दिशानिर्देश दिए

एफएनएन,टनकपुर: मां पूर्णागिरि धाम में 31 दिसंबर और नववर्ष के मौके पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने मंदिर समिति और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने थर्टी फस्ट व नववर्ष के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावनाओं को देखते हुए कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

मंदिर समिति से जगबुड़ा पुल व ककराली गेट के साथ ही मुख्य मंदिर तक जगह जगह कोविड-19 के प्रति जागरूक करने वाले होर्डिंग व पोस्टर लगाने को कहा। कहा इस कार्य में प्रशासन भी सहयोग करेगा। बताया कि बूम चौकी गेट से सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक आवागमन ज़ारी रहेगा। पुलिस प्रशासन एवं एआरटीओ विभाग को ओवर लोडिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती से रोक लगाने व ऐसा करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंदिर समिति को मुख्य मंदिर में साफ सफाई करने को कहा गया।

कहा कि क्षेत्र में मांस मदिरा पर पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस को सख्ती से जांच करने और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हुड़दंगियों के खिलाफ भी एक्शन लेने को कहा गया। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार पिंकी आर्य, प्रकाश भट्ट जेई पीडब्ल्यूडी, रमेश तिवारी, गिरीश पांडे, अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, शोएब रजा एसडीओ बिजली विभाग, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img