03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शाम 5 बजे होगा शपथग्रहण, 11 विधायक बनेंगे मंत्री

एफएनएन, देहरादून : तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार शाम 5 बजे होगा। देहरादून के राज भवन में आज शाम को सभी मंत्रियों की शपथ होगी। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब सबके मन में ये सवाल है कि आखिर तीरथ सिंह रावत की टीम में किसे-किसे जगह मिलेगी ? क्या त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को तीरथ सिंह रावत अपनी टीम में शामिल करेंगे या फिर कुछ मंत्रियों का पत्ता कटेगा ?बड़ी खबर ये है कि मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भी बदला जाएगा। खबर है कि मदन कौशिक को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। वहीं बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बताया कि तीरथ मंत्रिमंडल का गठन आज ही होगा और कुल 11 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। गौतम ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह शाम को होगा, जब हमें दिल्ली से शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी संसदीय बोर्ड दिल्ली में नामों पर चर्चा के बाद सूची भेजेगा, जिसके बाद ही शाम को शपथग्रहण होगा। वहीं राजभवन से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रियों का शपथग्रहण आज शाम 5 बजे राजभवन में होगा।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img