03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शक्तिफार्म नें 4-2 से रौंदा स्वर्गफार्म को

Spread the love
  • तनेजा, गाबा, चक्रवर्ती व राठौर ने किया उद्धघाटन

एफएनएन, रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में लाल बहादुर शास्त्री यंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित प्रथम स्वर्गीय वीरेंद्र राय स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला कांग्रेस महासचिव सुशील गाबा, विशिष्ट अतिथि राज चक्रवर्ती व छेड़ा लाल राठौर ने स्वर्गफार्म और शक्तिफार्म की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व किक ऑफ करके किया। पूरे 90 मिनट्स के खेल में हज़ारों दर्शकों के सम्मुख दोनों टीमो के खिलाड़ियों ने जोरदार मुकाबला किया। इस रोमांचक मुकाबले में शक्तिफार्म नें 4-2 से स्वर्गफार्म को रौंद दिया। शक्तिफार्म की तरफ से राजा ने 2 गोल किये, जबकि रामकुमार विश्वास व सुजीत ने 1-1 गोल दागा।

मैच का आंखों देखा हाल सुना रहे तापस विश्वास की शानदार कमेंट्री नें भी रोमांच को चार गुना कर दिया। ऐसा लगा कि मानों कोई बहुत प्रोफ़ेशनल कमेंट्रेटर सैकड़ों दर्शकों को एक सूत्र में खेल से बांधे हुए है। मैच में रेफरी का दायित्व शुभम दास, अखिलेश मंडल व विधान राय द्वारा बखूबी निर्वहन किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक मंडल द्वारा श्री जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, राज चक्रवर्ती व छेड़ा लाल राठौर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश कर्मकार, छात्रनेता शुभम दास, मुन्ना पासवान सहित बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थी।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img