Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeHariyanaपाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में सातवीं गिरफ्तारी

पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में सातवीं गिरफ्तारी

एफएनएन, नूंह : हरियाणा के नूंह जिले में चल रहे बड़े पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में हरियाणा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सातवीं गिरफ्तारी की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तावडू उपमंडल के भंगवो गांव निवासी जफरुद्दीन के पुत्र नयूब के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील है. एसआईटी के एक अधिकारी ने नयूब के गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

गुरुग्राम कोर्ट में दोनों आरोपी साथ करते थे प्रैक्टिसः लोक अभियोजक विजय सहरावत के अनुसार “नयूब को तीन दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. लंबी पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. उसे जल्द ही अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा”. आरोप है कि नयूब इस मामले के मुख्य आरोपी और पहले गिरफ्तार वकील रिजवान (खरखड़ी निवासी) का करीबी सहयोगी था. दोनों गुरुग्राम कोर्ट में साथ प्रैक्टिस करते थे. नयूब रिजवान के साथ हवाला और टेरर फंडिंग के लेन-देन में सक्रिय था और कई बार साथ में पंजाब गया था. गौरतलब है कि इस मामले में अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें पांच आरोपी पंजाब (जालंधर और अमृतसर) के हैं, जबकि दो नूंह जिले के वकील हैं.

रिमांड के दौरान चौंकाने वाले खुलासे की संभावनाः नूंह से इस साल पाक जासूसी के आरोप में यह चौथी गिरफ्तारी हुई है. मई 2025 में तावडू के गांव कांगरका से तारीफ को गिरफ्तार किया था. इसके बाद नगीना क्षेत्र के गांव राजाका से अरमान, फिर खरखड़ी से वकील रिजवान को टेरर फंडिंग और हवाला केस में गिरफ्तार किया गया. अब भंगवो से वकील नयूब को गिरफ्तार किया गया है. मेवात से एक के बाद एक इस तरह की गंभीर प्रकृति की गिरफ्तारियों से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े जासूसी और टेरर फंडिंग के इन मामलों ने मेवात को राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया है. पुलिस का दावा है कि अभी जांच जारी है. रिमांड के दौरान कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments