Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआम के बाग में युवक के गले में फंदा लटका देख, इलाके...

आम के बाग में युवक के गले में फंदा लटका देख, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आम के बाग एक युवक गले में फंदा लगा लटका देख राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर समाजसेवी सुशील गाबा पहुंचे। इसी बीच सूचना पर कोतवाल पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब सात बजे गंगापुर रोड स्थित फुलसुगी आम के बाग में पेड़ पर एक युवक को लटका देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच आस पास गांव के लोग भी पहुंच गए। समाजसेवी संजय ठुकराल भी पहुंचे। इसी बीच सूचना पर थाना ट्रांजिट कैंप के निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभिषेक पुत्र चंद्रभान निवासी फुलसुगी के रूप में हुई। उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा। परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments