
एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के सीनियर आईएएस अधिकारी अशोक कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह उच्च शिक्षा में प्रभारी सचिव के पद पर तैनात थे। उनको पिछले दिनों उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से अधिकारियों में शोक की लहर है। अशोक कुमार कैंसर से पीड़ित थे। एक माह पूर्व ही कैंसर से उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था।