03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत में तैनात प्रवर सहायक लिपिक ₹26000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर : विजिलेंस टीम ने आज एक शिकायत के बाद सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत में तैनात प्रवर सहायक लिपिक देवनाथ मिश्रा को ₹26000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रुद्रपुर के प्रीत विहार कॉलोनी के रहने वाले शमशाद अहमद ने पुलिस अधीक्षक विजिलेंस को शिकायत कर आरोप लगाया था कि वह नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में कूड़ा कलेक्शन के लिए अधिकृत पब्लिक एसोसिएशन फर्म में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। फर्म की ओर से उसे कूड़ा कलेक्शन संबंधी समस्त कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। आरोप लगाया कि बिलों के भुगतान के लिए नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में तैनात प्रवर सहायक देवनाथ मिश्रा से संपर्क किया, इसके एवज में मिश्रा ने ₹30000 की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने ₹4000 दे दिए, शेष धनराशि न दिए जाने के कारण उसने बिलों का भुगतान रोक दिया गया। इस पर उसने बिजिलेंस में शिकायत की, जिस पर एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सीओ विजिलेंस को इस मामले की जांच दी गई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की, तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद मिश्रा को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img