Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदेखिए, कैसे सड़क पर एंबुलेंस न आने से तड़फते रहे घायल प्रधान

देखिए, कैसे सड़क पर एंबुलेंस न आने से तड़फते रहे घायल प्रधान

  • ब्लॉक मीटिंग में हिस्सा लेकर घर वापस जा रहे थे नवनिर्वाचित प्रधान

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : प्रदेश में एंबुलेंस हड़ताल का प्रभाव एक सड़क दुर्घटना में घायल पड़े प्रधान पर पड़ा नजर आया। खीरी जनपद के बिजुआ ब्लॉक के लखहा भूड़ ग्राम सभा प्रधान कलक्टर राज की बाइक गुलरिया गांव के पास एक लावारिश पशु की चपेट में आने से दूर जा गिरी। हादसे में प्रधान घायल हो गए, मौके पर मौजूद खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन आधा घंटा से ज्यादा समय तक एंबुलेंस नही पहुंची।

बाद में मौके पर पहुंचे परिचित उन्हें अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, वहां इलाज जारी है। दरअसल उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस हड़ताल होने से समय पर लोगों को चिकित्सीय सुविधा नही मिल पा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments