एफएनएन, रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर में एक ऐसी वीडियो वायरल हुई जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो भी ऐसा कि दिनदहाड़े सरेआम इन्सानियत को तार-तार कर देने वाला है। एक युवक को तीन लोग इतनी बुरी तरहं से मार रहे हैं कि उसकी जान लेने पर उतारू हैं। हद तो उस वक्त हुई जिस वक्त तीन लोग एक युवक को बुरी तरहं पीट रहे थे तो कुछ लोग उसकी वीडियो बना रहे थे। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालाकि ये वीडियो 15 अगस्त की शाम की है। आपको बता दें कि अभी विगत दिनों यूपी के चुनाव हुए हैं, जिसके बाद चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान को वर्तमान प्रधान ने ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में रोक लिया और कहासुनी करने लगे। कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि मारपीट पर उतारूँ हो गए। एक युवक को तीन युवक बुरी तरहं पिटाई करते नज़र आये हैं।
यूपी और उत्तराखंड की सीमा पर बसें डिबडिबा गांव के पूर्व प्रधान कन्हाइ मजूमदार को वर्तमान प्रधान के भतीजो ने किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उत्तरखंड के रुद्रपुर में जमकर पिटाई की। जिसकी पिटाई घटना का वीडियो मौके पर लोगों ने बनाया और उसके बाद वायरल कर दिया। वहीं घायल पूर्व प्रधान को ग्रामीणों ने निजी चिकित्सालय ले गए जहाँ हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पूर्व प्रधान कन्हाई मजूमदार से जब जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि ये उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं क्यों कि वह इनके ख़िलाफ़ प्रधानी का चुनाव लड़े थे जिसको लेकर इन्होंने इनकी जमकर पिटाई की उसके बाद घर जाकर भी पिटाई की है। वही आरोपी पक्ष वर्तमान प्रधान के मुताबिक पूर्व प्रधान ने शराब पीकर बदतमीजी की जिसके बाद उनके ही भतीजो ने पिटाई कर दी।







